फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सिर्फ फिनिशिंग बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को पूरा करने के लिए रात-दिन काम चल रहा है। जिले में एक्सप्रेस वे का 48 किमी भाग है जिस पर अभी फिनिशिंग के साथ सर्विस रोड, नाली, पौधरोपण के साथ कुछ अन्य कार्य होने बाकी हैं। एक्सप्रेसवे का 95 फीसद काम पूरा हो चुका है। काम पूरा करने के लिए कंट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य में रात-दिन जुटी हैं। सरकार की मंशा है कि इस साल 15 अगस्त के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करा दिया जाए। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पिछले दौरे में बताया था कि जुलाई के अंत तक एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन अभी भी निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी 95 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण होना बता रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई 340 किमी है। इसका निर्माण आठ पैकेज में किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे का आठवां पैकेज गाजीपुर है जो 48 किमी लंबा है। जिले में मरदह के हैदरगंज से भांवरको के हैदरिया तक फैला है।
विज्ञापन

लखनऊ से शुरू एक्सप्रेस-वे में 60 आरओबी, 60 मेजर ब्रिज, 123 माइनर ब्रिज, 223 अंडरपास के साथ एक हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 22 हजार 494 करोड़ रुपये खर्च भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें