फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के समर्थन में आज बंद रहेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3
विज्ञापन

धरने के सर्थन में आज बंद रहेगा बाजार
गहमर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर आज से बेमियादी धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। गहमर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना को व्यापार मंडल ने समर्थन देते बाजार बंद रखने का एलान किया है। ऐसा गहमर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया जा रहा है।
शुक्रवार की शाम उपाध्यक्ष अमजद हुसैन के आवास पर गहमर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेनें व्यापार का एक हिस्सा बन चुकी हैं। रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव खत्म कर देने से व्यापारियों के सामने संकट हो गया है। उन्हें दिल्ली, वाराणसी, पटना, कोलकाता की मंडियों तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। महामंत्री दुर्गा चौरसिया ने कहा कि व्यापारियों ने मिल कर यह फैसला किया है कि रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद कर धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक म़ें अच्छेलाल कुशवाहा, पिंटू सिंह, चंदन सिंह, प्रेमकुमार सिंह, मोतीलाल कुशवाहा, राजेश वर्मा, संतोष चौरसिया सहित कई व्यापारी मौजूद थे। अध्यक्षता रेल पुन: ठहराव समिति की कार्यकारिणी के सदस्य आनंद मोहन एवं संचालन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमजद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें