फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मुख्तार की पत्नी और सालों के घर नोटिस चस्पा, सरकारी जमीन कब्जा कर गोदाम बनाने का मामला

Sun, 27 Mar 2022 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर गोदाम बनाने के मामले में मामले के आरोपियों को बयान के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन वे नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन
घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में नंदगंज क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर गोदाम बनाने के मामले में आरोपी मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, साले आतिफ रजा और अनवर सज्जाद के आवास पर रविवार को पुलिस ने बयान देने के लिए नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन


डोमनपुरा गांव के रवींद्र नारायण सिन्हा के परिवार के सदस्यों को नोटिस तामिल कराया गया। फतेउल्लाहपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी और दोनों सालों के नाम पर सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर गोदाम बनाया गया था, जिसे  प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

नंदगंज पुलिस ने इस मामले में मुहम्मदाबाद कोतवाली नगर के दर्जी मुहल्ला निवासी अफशां अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी, महरूपुर गांव के आतिफ रजा और अनवर सहजाद के साथ उनके सहयोगी डोमनपुरा गांव के रवींद्र नारायण सिन्हा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही थी।

विज्ञापन

विवेचक थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को टीम के साथ आरोपियों के आवास पर पहुंचे। वहां आरोपियों के न मिलने पर नोटिस चस्पा किया। रवींद्र नारायण सिन्हा के डोमनपुरा आवास पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्य को नोटिस तामिल कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले के आरोपियों को बयान के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन वे नहीं पहुंचे। अब उन्हें नोटिस देकर 30 मार्च को विवेचक के समक्ष प्रस्तुत होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें