गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर जिला पंचायत सभागार में तथा जनपद के सभी शहीद स्थलों पर सोमवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का टेलीविजन पर लाइव प्रसारण होगा।
जखनियां के धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, एमावंशी में महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पांडेय, मुहम्मदाबाद के शेरपुर में डॉ. शिवपूजन राय, ऋषेश्वर राय, वंशनारायण राय, वशिष्ठ नरायण राय, नारायण राय, राजा राय एवं रामबदन उपाध्याय को नमन किया जायेगा।
सैदपुर नगर पंचायत में शहीदों के यादगार में निर्मित स्मारक स्थल, भांवरकोल में पंडितपुरा, मच्छटी में शहीद जयप्रकाश यादव, पखनपुरा में शहीद इस्तियाक खां, बिरनो में भैरोपुर बुद्धूपुर में शहीद कमलेश सिंह, बरेजी में शहीद अश्वनी कुमार यादव, पड़ैनिया में शहीद रामदुलार यादव, धनीपुर में शहीद संजय कुमार सिंह यादव, बाघी, बेलसडी, शहीद शोषनाथ सिंह यादव, डेढ़गांवा में शहीद एमएन राय तथा जमानियां के सूर्यभानपुर में शहीद माना सिंह की स्मृति में अमृत महत्सव मनाया जायेगा। जिले के विधायकगण, सांसद, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा सभी अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थित रहेंगे।