फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पाली में 531 और दूसरी पाली में 690 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा में पहली पाली में 531 एवं दूसरी पाली में 690 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल डा. प्रदीप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय के साथ पहली पाली में छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारू संपन्न होते मिली।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में पहली पाली सुुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक हुई। इस पाली में 11 केंद्रों पर 4381 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3850 ने परीक्षा दी। शेष 531 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में तेरह केंद्रों पर 5455 परीक्षार्थियों को बैठना था। इनमें से 4765 उपस्थित हुए जबकि 690 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने दूसरी पाली में दो केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि आज दोनों पाली में टीजीटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें