फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
मृतका मनीषा देवी के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी मनीषा (23) का विवाह छह मई 2019 को राजापुर कला गांव निवासी अखिलेश राजभर से हुआ था। देर शाम मनीषा परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब 11 बजे पति अखिलेश जब कमरे का दरवाजा खुलवाने लगा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ दिया। तब-तक परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए थे। मनीषा को फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। ससुरालियों ने मनीषा को फंदे से उतारा लेकिन तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मायके पक्ष को दी। पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मां मंजू परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां मंजू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवाह में 50 हजार नकदी, एक बाइक और आभूषण आदि दिया था। ससुराल वाले पुत्री को दो लाख नकदी और एक भैंस के लिए हमेशा प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति अखिलेश राजभर, चचेरे ससुर श्रीराम राजभर, ददिया सास सोनवरसी देवी एवं ननद इंदु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मनीषा की मौत से मां मंजू देवी, भाई रजनीश, रामजी, रणजीत एवं बहन राजनंदिनी के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्यामजी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें