क्षेत्र के ग्राम बारा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल बारा इकरा नगर क्रिकेट क्लब और बीसीसी क्रिकेट क्लब के बीच शुक्रवार को खेला गया। इसमें इकरा नगर की टीम ने 31 रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इकरा नगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 57 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बीसीसी की टीम महज 26 रन परही सिमट गई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बारा के युवाओं में खेल के प्रति हमेशा आकर्षण रहा है जिसकी बदौलत आज इस गांव के कई युवा सरकारी नौकरी में न सिर्फ कार्यरत हैं बल्कि टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान एवं सम्मान बढ़ा रहे हैं जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रधान आजाद खां, पूर्व प्रधान नसन खां, शाहनवाज खां, दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, डा. इरफान खां, हाजी रियाज खां, असलम खां भोलू, जियाउद्दीन खां, इक़बाल खां, मास्टर फैयाज खां, भोला यादव, गौस खां, इम्तियाज खां, एजाज अंसारी, मोजम्मिल खां, वसीम खां, गुफरान खां, साकिब खान रानू, अबकर खां, शाहनवाज खां रहे।