सेवराई। स्वर्गीय चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय योग श
- फोटो : GHAZIPUR
चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह ने की थी। इसके बाद महाविद्यालय की बीएड की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग गुरु श्रीनिवास कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को कपालभांति, अनुलोम-विलोम, उज्जाई आदि का अभ्यास कराया।
योग गुरु श्रीनिवास ने कहा कि योग को नियमित करने से शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं एवं मन प्रफुल्लित होता है। कोरोना काल में नियमित योग से न सिर्फ इससे बचा जा सकता है बल्कि अपनी शारीरिक आंतरिक ऊर्जा बरकरार रखी जा सकती है। योग शिक्षक सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि नियमित योग करने से रोगों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। अध्यक्षता डॉ. परवेज आलम एवं संचालन दीपक त्रिपाठी एवं अनिरुद्ध सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. हेमंत शुक्ला, नीतू उपाध्याय, ध्रुव कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश बिट्टू, श्रीप्रकाश सिंह, अनुराधा गुप्ता, संध्या यादव, प्रियंका कुशवाहा आदि मौजूद थे।