फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत कराएं टीकाकरण, बच्चें रहे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। बुजुर्गों, युवा और किशोर टीका लगवाकर सुरक्षित हो चुके हैं। अब बारी बच्चों की हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन के साथ अभिभावकों को भी जागरूक होना पड़ेगा, जिससे वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होते ही अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो सके। जिस जागरूकता और संकल्प से संक्रमण काल का सामना किया गया है। अब समय आ गया है कि निर्धारित उम्र के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं, जिससे बच्चों को संक्रमण चपेट में न ले सके।
विज्ञापन

कोरोना ने दो वर्ष तक ऐसा तांडव मचाया था कि सभी घरों में कैद हो गए थे। पहली लहर के बाद आई दूसरी लहर ने हजारों की जान ले ली। इस दौरान वैक्सीनेशन ने ही लोगों की जान बचाई थी। लोग जागरूक हुए। जांच और इलाज को लेकर ठोस कदम उठाना शुरू कर दिए थे। युवाओं और किशोरों का जब टीकाकरण शुरू हुआ तो इन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लक्ष्य से अधिक युवाओं और किशोरों ने टीकाकरण कराकर अपने आप को सुरक्षित किया। यही वजह रही कि तीसरी लहर का असर काफी नहीं दिखाई पड़ा। ऐसे में अब बच्चों की बारी है, जिसको लेकर अभिभावक चिंतिंत थे। सरकार द्वारा इनके वैक्सीनेशन की घोषणा किए जाने से यह चिंता कुछ दूर हुई है। अभियान शुरू होने पर जरूरी है कि अभिभावक बच्चों को लेकर केंद्रों पर पहुंचे और टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें