फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटवर्ती इलाके में घुसा गंगा का पानी, एप्रोच मार्ग धंसने से संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार की सुबह बाढ़ का पानी क्षेत्र के निचले इलाकों में घुस गया। पानी के रिसाव के चलते हसनपुरा और अठहठा के बीच पुलिया का एप्रोच मार्ग धस गया जिससे क्षेत्र के चार गांवों के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के लोगों की खेती पुलिस के दूसरे तरफ है जिससे इनकी परेशानी और बढ़ गई है। तहसील मुख्यालय जाने के लिए अब क्षेत्र के लोगों को 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हसनपुरा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील जाने के लिए यही संपर्क मार्ग था। सड़क धंसने से अब गांव के लोगों को तहसील जाने के लिए 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ेगा। संपर्क टूट जाने से बीरउपुर, अठहठा, हसनपुरा और नगदिलपुर के लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के उस पार लोगों की खेती है। ऐसे में लोग अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2020 में इस सड़क की मरम्मत के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। चेतावनी दी है कि अगर आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के ऋषिकेश राय, जवाहिर राम, विजेंदर राम, बब्बन राम, संतोष राय, राजेंद्र गुप्ता और संतोष चौरसिया ने कहा कि प्रशासन तहसील मुख्यालय जाने वाली सड़क की मरम्मत कराए ताकि लोगों को सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें