फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर घर में मौजूद अकेली किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता की तहरीर पर तीन लागों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी मंगलवार की देर रात परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया है कि वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। मंगलवार की दोपहर मां और उसकी बड़ी बहन सामान खरीदने गांव में चली गई। इस दौरान वह घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के तीन युवक घर में घुस गए और मेरे मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। बाजार करके जब मां-बहन घर लौटी तो मुझे बेसुध देख घबरा गई। मैंने उन्हें आपबीती सुनाई।
बुधवार को पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी पिंटू उर्फ श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें