फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी फोरलेन की मुराद

विज्ञापन
गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले जमानियां-सैयदराजा राष्ट्रीय राममार्ग पर जल्द फोरलेन की सौगात मिल सकती है। 56 किमी लंबी सड़क के लिए एनएचएआई ने औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। यह फोरलेन सैयदराजा, जमानियां, हरपुर, ताजपुर, मलसा-मेदिनीपुर से गंगा नदी से होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ेगा। वहीं, मेदिनीपुर के पास गंगा नदी पर पुराना हमीद सेतु दो लेन का होने के साथ ही इसके बगल में निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज के ऊपर भी वाहनों के लिए दो लेन की सड़क का काम चल रहा है। उम्मीद है कि प्रस्तावित फोरलेन इसी रूट से होकर गुजरेगा। आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा बताते हैं कि एनएचएआई से वाहनों के लिए पुल बनाने को लेकर लेकर पूर्व में ही 347 करोड़ का अनुबंध हो चुका है। फोरलेन से यातायात में जहां सुविधा होगी, वहीं समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस राजमार्ग के फोरलेन को लेकर कवायद की गई थी मगर विभागीय उदासीनता से मामला ढंठे बस्ते में चला गया था। उम्मीद है कि सरकार के इस बार प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ इसके निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करेगी। गाजीपुर-जमानियां-सैयदराजा मार्ग सबसे अधिक यातायात का दबाव झेल रहा है। इस मार्ग प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं जो बलिया, छपरा, सीवान, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, नेपाल, बस्ती के साथ ही बंगाल, बिहार, छतीसगढ, उड़ीसा, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों तक जाते हैं। एनएचएआई वाराणसी के इंजीनियर अमित कुमार ओझा ने बताया कि फोरलेन की दिशा में प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को दो माह पूर्व भेजा गया है। बताया कि इस प्रस्ताव के मंजूर होते ही आगे प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें