फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नाला छोड़ कर चलता बना ठेकेदार

विज्ञापन
मरदह बाजार में 10 माह से खोदाई कर छोड़ा गया नाला। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय बाजार में दस माह से खोदकर छोड़ा गया नाला खतरनाक हो गया है। नाला बनाए बिना छोड़ कर ठेेकेदार लापता हो गया। अब इस खुले नाले में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। खास कर बच्चों को लेकर लोग चिंतित हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से लेकर डीएम और संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज कर नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है। बीते साल सितंबर में जलजमाव के साथ ही बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया था। संक्रामक रोग फैलने की आशंका से ग्रामीणों ने ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन उप जिलाधिकारी रमेश मौर्या के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई एवं सफाई कराई गई थी। इससे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन बीते दस माह निर्माण के लिए खोदा गया नाला वैसे ही खुला पड़ा है। आज तक नाले का निर्माण नहीं होने से दुकानदार और आसपास के लोग परेशान हैं। दिन पर दिन गहराती जा रही इस समस्या को लेकर नवागत ग्राम प्रधान ज्योत्सना पटवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर नाला का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें