मथारे गांव की चट्टी पर हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से क्षतिग्रस्त सामान। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
कोतवाली क्षेत्र के मथारे चट्टी पर शनिवार के रात हिंद हार्डवेयर एंड पेंटस हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की घटना में 40 हजार नकदी सहित आठ लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मथारा गांव निवासी मुहम्मद शाहिद की चट्टी पर हार्डवेयर एवं पेंटस हादस के नाम दुकान संचालित हैं। शाम को वह प्रतिदिन की तहरीर दुकान बंदकर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने वाले युवाओं की नजर दुकान से निकलते धुएं पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। इधर अगलगी के घटना की जानकारी होते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जहां शटर का ताला खोलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। दुकान के गल्ले में रखा 40 हजार नकदी और करीब आठ लाख रुपये के सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन दुकान के पास चप्पल पड़ा हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जानबुझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।