फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मिले आठ मरीज, मलेरिया के एक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में डेंगू बुखार ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या जहां आठ पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के एक मरीज मिले हैं। यही नहीं बीते दस दिनों में जिला अस्पताल एवं सीएचसी-पीएचसी पर उपचार के लिए बुखार से पीड़ित तीन हजार 404 मरीज पहुंच चुके हैं। इसके अलावा डेंगू जांच के लिए 15 मरीजों का ब्लड सैंपल बीएचयू भेजा गया है। कमोवेश यही हाल जिले के निजी अस्पताल का भी है। यहां भी बुखार से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे परिवर्तन और रूक-रूक कर हो रही बरसात के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। खासकर घर की छतों एवं बर्तनों में पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा मिल रहा है। वजह जब तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहता है तो इसके मच्छरों का पसार शुरू हो जाता है। ऐसे में जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आम जनों को सावधान एवं एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। करीब एक सप्ताह के अंदर जिले के मुहम्मदाबाद, बाराचवर, सैदपुर सहित अन्य जगहों से आठ डेंगू मरीज मिले हैं। हालांकि पीड़ित मरीज सभी स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में सावधानी बरतने के साथ जागरूकता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें