गाजीपुर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। टीम ने शहर क्षेत्र के रायगंज, कपुरपुर शहरी, सट्टी मस्जिद एवं उसके आस- पास के क्षेत्र में मॉर्निंग रेड किया गया। इसमें चोरी करते हुए चार लोगों के ऊपर एवं मीटर से अलग केबल खींचकर विद्युत उपभोग करने वाले 11 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं नौ ई-रिक्शा चालकों द्वारा डायरेक्टर कटिया मार कर विद्युत चोरी से बैटरी चार्ज करने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
चेकिंग टीम के प्रभारी अधिशासी अभियंता अधिकारी आदित्य पांडेय ने बताया कि शहर क्षेत्र में मॉर्निंग रेड चलता रहेगा। वहीं उपखंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि दस हजार से ऊपर के बकायेदारों का भी सूची बन गई है, जिसमे ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को सूची के आधार पर प्रतिदिन चेकिंग के दौरान पकड़कर केबिल डिस्कनेक्ट की जाएगी एवं बकाया पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी दस हजार से ऊपर के बकाया है, वे लोग तत्काल अपना बकाया राशि शहर क्षेत्र के नजदीकी कैश काउंटर जैसे उपकेंद्र प्रकाशनगर, पीरनगर, खण्ड कार्यालय आमघाट, उपखण्ड कार्यालय लालदरवाजा पर अपना बिल का भुगतान तत्काल जमा कर दें,अन्यथा मॉर्निंग रेड में विद्युत चोरी करने पर पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।