गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को जमानिया के हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया में चिह्ति किए गए बूथों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में कुल छह बूथ 94, 95, 96, 97, 98 एवं 99 बनाए गए हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी की ओर से विद्यालय के बच्चों को खड़ा कराकर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक किया गया। साथ ही भोजन के भंडारण को देखा। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मेन्यू के अनुसार बच्चों को खाना दिया जाए। जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों का उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया। वहीं जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया का निरीक्षण किया। बताया गया कि इसमें कुल सात बूथ 105, 106, 107, 108, 109, 110 एवं 111 हैं। यहां पर भी उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया।