फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रक भेजकर कटान अवरोधक बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती गांव गहमर में गंगा नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त पत्रक केंद्रीय एवं राज्य के जल शक्ति मंत्री को भेजकर कटान अवरोधक बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गहमर गांव निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली कुशवाहा ने बताया कि विगत कई वर्षों से गंगा से हो रहे कटान के कारण खतरा उत्पन्न हो गया है। बाढ़ के समय गंगा का पानी गांव में आ जाता है। कटान होने के कारण लोगों की उपजाऊ जमीन गंगा में समाहित होने लगती है। अगर जल्द ही कटान को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में गहमर की स्थिति सेमरा वाली हो जाएगी। जल शक्ति राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को लिखित पत्रक भेज कर इस समस्या को दूर करने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान में विमलेश सिंह, शिवनाथ पायलट, वाल्मीकि सिंह, मुन्ना पांडेय, ब्रजनंद सिंह, डॉ. आरएन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें