फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवक से 20 हजार की लूट

Fri, 10 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बद्धूपुर नहर के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश तमंचा से आतंकित कर एक युवक से बीस हजार रुपये नगदी लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



मलेठी गांव निवासी अनवर अली बिरनो स्थित यूनियन बैंक से किसी काम के लिए 20 हजार रुपया निकाले। इसके बाद जीप में सवार होकर बद्धूपुर नहर के पास जीप से उतरा। जीप से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहा था। वह अभी नहर के कुछ दूर ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उस पर तमंचा तान दिया और जेब से 20 हजार रुपया निकाल लिए।

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से भाग निकले। जब तक आसपास के लोग मामले को समझते, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद मामले की छानबीन की। इस संबंध में धानाध्यक्ष गयासुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर जखनिया संवादाता के अनुसार शुक्रवार की देर रात भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के चौजा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर अमित यादव से मोबाइल तथा उसकी बहन कंचन यादव से मोबाइल व सोने की चेन लूटकर भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



बाइक चोरी ः जमानिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित टेपाें स्टैंड से शुक्रवार की दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। करंडा थाना के मैनपुर गांव निवासी महेन्द्र सिंह अपनी बाइक से जमानिया गया था। महेंद्र अपनी बाइक टेंपो स्टैंड पर खड़ी कर किसी काम से स्टेशन पर गया था। वापस लौटने पर उसकी बाइक स्टैंड में नहीं थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें