फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद व दस अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 07 Nov 2016 10:57 PM IST
दुबिहां/करीमुद्दीनपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में हिरासत में लिये युवक को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर करीमुद्दीन थाने के एसआई अशोक गुप्ता सिपाही परवेज आलम की पिटाई कर दी। इसमें दरोगा का सिर फट गया। दरोगा की तहरीर पर मामले में पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को देर रात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव के लोग डरे-सहमे हुए हैं। रविवार को छठ पर्व के दिन खाकी के खौफ से गांव के युवक और पुरुष अपने घरों से गायब रहे। इलाके में रात को खाकी वर्दीधारियों के बूटों की आवाज गूंजती रही। सभी अपने घरों में दुबके हुए थे। ऐसी नौबत एक दारोगा तथा सिपाही की पिटाई करने की वजह से आई थी। मामले में कई परिवार के लोग नामजद कर दिए गए हैं।
मुहम्मदाबाद सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कामूपुर गांव की एक महिला ने पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गांव के ही दो युवक मंजूर अंसारी और सुबोध पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना करने रविवार की दोपहर बाद एसआई अशोक गुप्ता और सिपाही परवेज आलम कामूपुर गांव गए हुए थे। महिला के शक के आधार पर एसआई ने कपूर राजभर के पुत्र विष्णु राजभर (09) से पूछताछ की। उसने चंदन राजभर का नाम बताया। एसआई और सिपाही चंदन राजभर के घर पहुंचे। घर से चंदन को बाइक पर बैठाकर थाने ला ही रहे थे। तभी कामूपुर चट्टी के पास कुछ लोगों ने एसआई और सिपाही को घेर लिया। चंदन को छुड़ाने के लिए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया कि इस मामले में कपूर राजभर, राजेंद्र, अमरनाथ, अंबिका और छोटक के साथ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ एसआई आशोक गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पीएससी तैनात कर दी गई है। मारपीट के मामले में नामजद और अज्ञात लोगों की धर-पकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें