फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकाया बिजली बिल  एवं अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ विभाग की तरफ से  अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार की शाम चलाए गए अभियान के दौरान पंद्रह बकाएदारों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विभाग की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में हड़कंप मची हुई है।
विज्ञापन

बिजली  विभाग की तरफ से गुरुवार को नगर पंचायत सहित  हुसैनाबाद में बिजली  बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग का अभियान चलते ही बकाएदारों  एवं अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गई। चेकिंग के  दौरान 15 बकाएदारों के खिलाफ स्थानीय थाना में जमानिया बिजली विभाग के  एसडीओ शिवम  कुमार एवं जेई एके सिन्हा की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। 
यही नहीं अभियान में चालीस हजार  रुपया बकाया भी वसूला गया। इसके अलावा  अवैध रूप से कटिया कनेक्शन फंसाए 15 लोगों के तार  को उतरवाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से आस-पास के गांवों में तथा कटिया कनेक्शन कर चोरी से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मची हुई है। लोग अपने-अपने तार उतार कर रखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें