फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयो से भरा बैग लेकर भाग निकला बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर खड़ी बस में सवार एक व्यक्ति का रुपये से भरा बैग उचक्का लेकर गुरुवार की शाम फरार हो गया। बैग में 25 हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नोनहरा अंतर्गत रसूलपुर कंधवारा निवासी राधेश्याम चपरासी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नगर स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकाले थे। पड़ाव स्थित गाजीपुर-वाराणसी बस स्टैंड पर बस में सवार हो गए। बैग अपने सिर के ऊपर बस में रख दिया। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे आगे के गेट से एक युवक बस में घुसा और बैग लेकर जाने लगा। यह देख राधेश्याम युवक को पकड़ने की कोशिश करते हुए शोर मचाने लगे। जबतक यात्री कुछ समझ पाते कि युवक दौड़ते हुए पिछले गेट से नीचे उतर गया और वहां अपाची बाइक से खड़े अपने साथी के साथ सादात मार्ग की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल त्रिलोकी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बस स्टैंड के सामने स्थित दूकान में लगे सीसी कैमरा का फुटेज देखा, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सीसी फुटेज में दिखने वाले संदिग्ध की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें