फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ युवक ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर (पृथ्वीपुर) गांव में मंगलवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाना में नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

दुल्लहपुर (पृथ्वीपुर) गांव निवासी साधना चौहान (30) का पति रोजी-रोटी के लिए गुजरात के राजकोट में रहता है। घर पर साधना अपने छोटे बच्चों तथा सास, ससुर के साथ रहती है। रात में करीब आठ बजे पुराने विवाद को लेकर एक मनबढ़ युवक साधना के घर पहुंचा और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची और नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मेडिकल मुआयना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर पर कराया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी योगेंद्र चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें