फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में अपहरण की बात गलत, व्यक्ति बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाने की पुलिस ने कथित अपहृत व्यक्ति को शनिवार की सुबह सदर कोतवाली के अफीम फैक्ट्री के पास बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वाराणसी जलाभिषेक करने और फिर यहां से किसी कार्य से इलाहाबाद चला गया था। पुलिस ने व्यक्ति का मेडिकल कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढढ़नी रणवीर राय गांव निवासी रेनू राय के पति विमलेश राय बीते पांच अगस्त को घर से निकले थे। जब देर तक वह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। घर वालों ने पहले चारों तरफ उनकी खोजबीन की। पता नहीं चलने और मोबाइल बंद रहने से परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी थी। पत्नी रेनू राय ने आठ अगस्त को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें लिखित शिकायत पत्र दिया। इसके आधार पर उन्होंने गांव के ही पांच लोगों पर अपने पति के अपहरण की आशंका व्यक्त की। मामले को गंभीरता से लेते एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सुहवल को इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपहृत व्यक्ति को बरामद करने का निर्देश दिया था। सुबह करीब 11 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृत विमलेश राय अफीम फैक्ट्री के पास से पैदल ही कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस उक्त व्यक्ति को थाना लाई। पूछताछ में विमलेश ने बताया कि उनका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह खुद की टाटा मैजिक लेकर उसकी मरम्मत कराने के लिए गाजीपुर आए थे, जहां मरम्मत न होने पर वह अपने कुछ साथियों के साथ वाराणसी मंदिर में जलाभिषेक के लिए चले गए। इसके बाद कुछ कार्य के लिए यहां से इलाहाबाद गए थे। वहां जाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। चार्ज न होने से उनकी मोबाइल भी बंद हो गई थी, जिससे कि वह अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि कथित अपहृत विमलेश राय को अफीम फैक्ट्री तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। मेडिकल कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें