जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली के दुल्लहपुर-जखनियां मार्ग पर गुरुवार की रात लाउड स्पीकर कैसेट के दुकानदार को बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर 15 हजार रुपया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात के बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था।
भुड़कुड़ा कोतवाली के गौराखास गांव निवासी छांगुर मौर्या से जखनियां बाजार में कैसेट की दुकान है। रोज की तरह रात में वह दुकान बंद कर पैदल ही घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही सिलाई सेंटर के पास तीन बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे से आतंकित कर जबरदस्ती उसकी जेब से 15 हजार रुपये नगद और मोबाइल छीनकर रेलवे लाइन पार कर पूरब की ओर पैदल ही भाग निकले। दुकानदार छांगुर भयभीत होकर शोर भी नहीं कर सका। घर पहुंचकर वह सारी बात बताया। इस मामले में पीड़ित सुबह थाना पहुचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया है।
...