दुद्धी। नगर के बस अड्डे के पास वार्ड नंबर छह में बृहस्पतिवार की रात एक बीज की दुकान में चोरों ने चोरी की। दुकान का बगल से पटरा निकाल कर चोर दुकान में घुसे और उसमें रखा दो हजार रुपये बैग समेत चोरी कर ले गए। बैग को दुकान के पीछे पशु अस्पताल के परिसर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने दुकान स्वामी अनिल कुमार पुत्र विंध्याचल निवासी दुद्धी पहुंचा तो दुकान का पटरा निकला देख दंग रह गए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।