फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर भड़के युवक, गुमटियों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुरडेहमा/दुबिहा (गाजीपुर)।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में शनिवार की देर शाम एक समुदाय के युवक द्वारा दूसरे समुदाय के आस्था पर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट करने से नाराज युवकों ने बाजार में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उस समुदाय के दुकानदारों की गुमटियों को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते मुहम्मदाबाद सीओ और एसडीएम पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए पीएसी और फोर्स तैनात कर दी गई। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव के एक समुदाय के एक युवक ने दूसरे समुदाय के आस्था पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव के युवक भड़क गए और देर शाम बाजार में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाराज युवाओं को शांत करा दिया। पुलिस के जाने के बाद युवकों ने एक समुदाय के दुकानदारों की गुमटियों को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुहम्मदाबाद के सीओ अनिल राय, एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस टीम को तैनात कर दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह फिर सीओ अनिल राय, एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव और तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नाराज गांव के युवकों से बात-चीत कर पोस्ट करने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इधर मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी युवक और उसके परिजन घर में ताला बंदकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष सुुधाकर राय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक ग्रामीणों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मुहम्मदाबाद के सीओ अनिल राय ने बताया कि दो समुदाय का मामला होने के चलते देर शाम एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस टीम गांव में तैनात कर दी गई है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें