फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली के सिधरा गांव निवासी एक व्यक्ति से काम करने के लिए सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी कर एक लाख रुपये ऐंठने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पीड़ित की पत्नी ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि मेरे पति को काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये लिए और धोखा देते हुए पति को वर्किंग के बजाय टूरिस्ट वीजा पर सऊदी भेज दिया। इस कारण सऊदी में उन्हें एक माह तक बंधक बना कर कंपनी द्वारा यातनाएं दी गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिधरा गांव निवासी सतीश कुमार की पत्नी माला देवी ने रविवार को स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सादात थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी पंकज राजभर पर आरोप लगाया था। माला का आरोप था कि दो माह पूर्व उसके पति से सऊदी में काम करने का वीजा दिलाने के नाम पर आरोपी ने एक लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद उसके पति को आरोपी ने एक माह का वीजा उपलब्ध कराकर, उन्हें सऊदी भेजा था, लेकिन वहां पहुंचने पर एक कंपनी में मेरे पति को बंधक बनाकर यातनाओं के साथ स्तरहीन काम कराया गया। एक माह बाद किसी प्रकार मेरे पति वापस यहां आ पाए। इसके बाद पता चला कि आरोपी ने हमारे साथ धोखा करके मेरे पति का वर्किंग वीजा के स्थान पर एक माह का टूरिस्ट वीजा बनवाया था। जिसके कारण मेरे पति को यातनाएं झेलनी पड़ीं। इस संबंध में कोतवाल शरद चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें