फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में घुस कर एक युवक ने इंटर की छात्रा से छेड़खानी कर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के मकान में सोमवार की रात एक मनबढ़ युवक दीवार फांद कर घुस गया और कमरे में सो रही एक इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर परिवार के लोगों की नींद टूट गई। लोग छात्रा के कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक उसे जबरदस्ती खींच कर ले जा रहा था। यह देख परिजन शोर मचाने लगे। उनकी आवास सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी घरों से निकल गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख पकड़े जाने के भय से युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को मेदिनीपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि पीड़ित छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें