फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ के नारे से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकली

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस महासचिव हरिओम यादव के नेतृत्व मे भाजपा भगाओ, महगाई हटाओ ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कवलपट्टी गांव से भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से कराह रही है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल है। ऐसी सरकार को अब सत्ता में रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा शेखनपुर, मेख, मिर्जापुर, सुकहा, सोनबरसा, बड़ागांव होते हुए कासिमाबाद पावर हाउस के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में निकली प्रतिज्ञा यात्राओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस सरकार की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद, दवा से लेकर खाने-पीने के सभी समान तीन गुना से लेकर चारगुना दाम बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
प्रतिज्ञा यात्रा में सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, जफरउल्लाह अंसारी, मोहन चौहान, राजेंद्र यादव, मुन्ना शर्मा, गयासुद्दीन अंसारी, दिवाकर तिवारी, उमाशंकर सिंह, रामदुलार चौहान, शेषनाथ दुबे, राघवेंद्र सरोज, विपुल विनायक मिश्रा, अंजर शमीम, पैजूल हक और हीरा पासी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी की ओर से जारी प्रतिज्ञा-पत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें