फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे और आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी राजनैतिक दलों ने प्रतिभाग किया। के साथ डीएम ने सभी को बताया कि एक नवंबर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का प्रकाशन होगा। पहली नवंबर से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी 2022 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चार विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सात नवंबर, 13, 21 एवं 27 नवंबर निर्धारित की गई है। उक्त विशेष अभियान तिथियों में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को नि:शुल्क पुनरीक्षण कराए जाने के लिए एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ सभी प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6, 7, 8 एवं 8-ए पर संबंधित बूथ के बीएलओ-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अन्तर्गत उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, मुख्य विकास अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें