फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी लूटकर भाग रहे लुटेरे को राहगीरों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित शादी-भादी मोड़ के पास वाराणसी से आ रहे एक पशु व्यापारी को लिफ्ट देने के बहाने एक बदमाश एक लाख 15 हजार रुपये लूटकर भागने लगा। औड़िहार-गैवीपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास राहगीरों ने लुटेरे को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची जहां उससे पूछताछ की जा रही थी। मामले में पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित सड़ान गांव निवासी सलाऊद्दीन पशुओं की खरीद-फरोख्त का व्यापार करता है। वह वाराणसी से पशुओं को बेचकर पुन: रोडवेज की बस से वापस आ रहा था। वह शादी-भादी मोड़ के पास जैसे ही उतरा उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार लुटेरे ने बैठा लिया। इसके बाद उसके पास मौजूद बैग सहित रुपये को भी अपने कब्जे में ले लिया और बाइक की गति बढ़ाने लगा। इस पर व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर राहगीरों ने औड़िहार-गैवीपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास उसे धर-दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरे को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और पूछताछ में जुट गई। सैदपुर के सीओ बलिराम ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें