फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक मनाया गया दिलदारनगर का 333वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के दिलदारनगर में अल दीनदार शम्सी म्यूजियम एंड रिसर्च सेंटर के संग्रहालय सभागार में बृहस्पतिवार को दिलदारनगर का 333वां वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कुंवर मुहम्मद नसीम रजा खां द्वारा संपादित स्मारिका मुहम्मद दीनदार खां एक मुगलिया जागीरदार एवं वंशावली का विमोचन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विशाल भारत संस्थान के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि दिलदारनगर के संस्थापक कुंवर नवल सिंह उर्फ मोहम्मद दीनदार खां के हिंदू मुस्लिम वंशज आपस में 333 वर्षों से धर्म अलग होने के बाद भी आज आपसी सौहार्द एवं मिल्लत कायम किए हुए हैं जो भारतवासियों के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बने हुए हैं। इस तरह का आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। बीएचयू के इतिहास विभाग के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पूर्व संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने दीनदार खां की मजार पर वृक्षारोपण कर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें