फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से नाराज हुआ भैंसा: गाजीपुर में गुस्साया भैंसा किसान के दरवाजे पर बैठा, परिजन शौच जाने को भी हुए परेशान

Wed, 29 Sep 2021 12:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले में किसान ने खेत में चर रहे भैंसे की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साया भैंसा किसान के घर के दरवाजे पर जाकर बैठ गया, साथ ही उसने किसान को दौड़ा लिया। इससे परिवार काफी परिसान है।
विज्ञापन
दहशत में परिवार और भैंसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में एक किसान ने सोमवार को खेत चर रहे भैंसे की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए भैंसे ने न सिर्फ किसान को दौड़ा लिया, बल्कि किसान के दरवाजे पर बैठ गया है। सोमवार की दोपहर में हुई इस घटना के बाद भैंसा मंगलवार शाम तक किसान के घर के सामने बैठा रहा। इससे दहशतजदा परिवार ने पुलिस से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगाई है। मंगलवार को पुलिस मौका मुआयना करने के बाद लौट गई।

विज्ञापन


नोनरा गांव निवासी रामधनी गोंड गांव के सिवान में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। सोमवार को घर के पास धान की फसल खा रहे एक भैंसे को रामधनी ने पीट दिया था। इससे गुस्साए भैंसे ने रामधनी को दौड़ा लिया। वह भाग कर घर पहुंचा। इधर भैंसा मकान के आसपास मंडराने लगा।

ये भी पढ़ें- बीएचयू ने विकसित की गेहूं की नई प्रजाति: कृषि विज्ञान संस्थान में तैयार हुआ बीज, पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित
विज्ञापन


पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी
भैंसे की दहशत के कारण घर के बाहर लगे हैंडपंप और शौचालय तक भी परिवार का कोई सदस्य नहीं जा रहा है। किसान ने पूर्व ग्राम प्रधान बेचन सिंह और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी कुछ करने में असमर्थता जताते हुए लौट गई।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान बेचन सिंह ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद भैंसे को थोड़ी दूरी तक खदेड़ा, लेकिन कुछ देर बाद भैंसा लौट आया और बैठ गया। भगाने आए नोनरा गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा पर हमला कर घायल कर दिया। कासिमाबाद के एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें