फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सातों सीट के प्रत्याशियों की सूची जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बसपा ने रविवार को सातों विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें जखनियां (आरक्षित) से रूदल कुमार गौतम, सैदपुर से डा. विनोद कुमार, जहूराबाद से शदाब फातिमा, मुहम्मदाबाद से डा. माधवेंद्र राय, जमानिया से परवेज खान, जंगीपुर से डा. मुकेश सिंह, सदर से डा. राजकुमार गौतम की औपचारिक घोषणा हुई है।
विज्ञापन

जहूराबाद, सैदपुर और जमानिया से प्रत्याशी को लेकर काफी दिनों से अटकल लगाया जा रहा था। इन सीटों पर कई लोगों के नाम की चर्चा थी। पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर बसपा पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। ऐसे में भाजपा और बसपा की ओर से जिले के सभी सातों सीट पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अब सपा की ओर से सदर, सैदपुर और जखनियां से प्रत्याशियों के औपचारिक घोषणा होने का इंतजार है। फिलहाल, जनपद के लोग सपा के प्रत्याशियों को लेकर अटकलबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें