फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी ,अमृता ,अदिति, अजय, धर्मेंद्र रहे अव्वल

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में झंडी दिखाते प्रचार्य डा.वी? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
पहले दिन आयुषी ,अमृता ,अदिति, अजय, धर्मेंद्र चमके
विज्ञापन

सहजानंद पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी खिलाड़ियों की प्रतिभा
संवाद न्यूज ऐजेंसी
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 49 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को सौ और दो सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करके आयुषी राय ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीके राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रथम दिन 100 मीटर की दौड़ में आयुषी राय पहले स्थान पर रहीं। उसके बाद दो सौ मीटर की दौड़ कराई गई, जिसमें आयुषी राय ने ही बाजी मारी। 800 मीटर की दौड़ में अमृता यादव प्रथम रहीं जबकि वहीं ताव खेल के महिला वर्ग में अमृता यादव ने पहला स्थान हासिल किया। तवा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र यादव अव्वल रहे। भाला फेंक में आदिती कुशवाहा ने सबसे दूर तक भाला प्रक्षेपित करके अपने विरोधियों को पछाड़ दिया और प्रथम स्थान की हकदार बनीं। गोला फेंक के पुरुष वर्ग में अजय यादव का दमखम दिखा। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। समारोह के मुख्य अतिथि डा. ओम देव सिंह गौतम थे जबकि खेल प्रशिक्षक संजय राय ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें