फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान का पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

विज्ञापन
जवान का पार्थिव शरीर आने पर जुटे गांव के लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुल्लहपुर। सेना के जवान सुनील यादव (28) का पार्थिव शरीर मंगलवार को पैतृक गांव भुड़कुडा कोतवाली के शिवरामपुर रामबन गांव शाम 3.30 बजे पहुंचा। उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

सुनील यादव 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह 15 दिन छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बीते 11 मार्च की रात तीन बजे उनका निधन हो गया था। जवान का पार्थिव शरीर चार दिन बाद दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा वाराणसी लाया गया। इसके बाद गोरखा रेजीमेंट के जवान एंबुलेंस से पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। सैनिक सेवा संस्थान के नेतृत्व में युवा तिरंगा लेकर वाराणसी से एंबुलेंस के साथ चलते रहे। सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। वहीं सांसद अफजाल अंसारी, विधायक बेदी राम, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक विजय कुमार, कमलेश उर्फ भानु विधानसभा अध्यक्ष, प्रमोद वर्मा जिला अध्यक्ष ,राजू यादव, रामप्रवेश, लल्लन यादव, मकसुदन पांडेय सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इधर सुरक्षा के दृष्टि कोण से सीओ गौरव कुमार और कोतवाल शिव प्रताप वर्मा सहित अन्य थानों की पुलिस टीम मौजूद रही।
पिता ने जताई नाराजगी
जवान सुनील यादव के पिता रिटायर सूबेदार राम भजन सिंह यादव ने सुनील ड्यूटी करके अपने सोने चला गया था। उसके बाद क्या दुर्घटना हुई, कोई नहीं बता रहा है। सेना के अधिकारियों ने तिरंगा देकर सम्मान दिया लेकिन जैसा सम्मान प्रत्येक सैनिक को मिलता है, वह सम्मान नहीं दिया गया। सेना के अधिकारियों के इस रवैया से मैं संतुष्ट नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें