क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया। एसडीएम भारत भार्गव ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की लोगों से अपील की।
इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. मदन गोपाल सिन्हा ने भारतीय लोकतंत्र को दुनिया का सबसे खूबसूरत लोकतंत्र करार दिया। रोवर्स प्रभारी डा. संजय कुमार सिंह ने पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या में कमी को निराशाजनक बताते हुए इनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने एवं सभी चुनाव में अनिवार्य मतदान के लिए संकल्पित होने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शरद कुमार ने लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके बाद स्टेशन बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को उपजिलाधिकारी एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डा. अरुण कुमार, डा. राकेश कुमार सिंह, डा. विमला देवी प्रदीप कुमार सिंह सूरज कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे। संचालन डा. अखिलेश शर्मा शास्त्री ने किया।
(फोटो भी)