फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों से बरामद हुई 45 लीटर कच्ची शराब

विज्ञापन
शहर कोतवाली के ढिलिया गांव में कच्ची शराब को नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को ढीलिया, जफरपुर और लहुआर में दबिश देकर 45 लीटर कच्ची शराब और 700 किग्रा लहन बरामद किया। इसे नष्ट कराया गया। साथ ही एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लिए आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक चंद्रजीत सिंह, नीरज पाठक, राज किशोर, जमशेद आलम और सुरेश चंद्र ने ढीलिया गांव में दबिश दी। इस दौरान 18 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही 250 किग्रा लहन नष्ट किया गया। साथ ही एक महिला तस्कर ढीलिया निवासी तेतरी देवी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने जफरपुर गांव में दबिश देकर 12 लीटर कच्ची शराब और 200 किग्रा लहन बरामद किया गया। वहीं लहुआर गांव में 15 लीटर कच्ची शराब और 250 किग्रा लहन बरामद किया गया, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें