फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 449 आवेदन में 23 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 449 आवेदन पत्र आए। इनमें से मौके पर 23 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

जमानिया: संपूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर में जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में हुआ। इसमें 96 पत्र पटल पर आए, जिनमें से मौके पर दो का ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लेखपाल अपने-अपने हलके से प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक-एक तालाब एवं चकरोड को अतिक्रमणमुक्त कराएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एसओसी एसके शुक्ला एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जखनिया: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 67 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायती पत्रों में से पांच का निस्तारण किया गया। सेवराई: मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 25 में से चार शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। औड़िहार: सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद: तहसीलदार की अध्यक्षता में 54 शिकायती पत्र आए, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद: तहसीलदार की अध्यक्षता में 41 शिकायती पत्र पटल पर आए, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें