उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन सभी केंद्रों पर इकतालीस हजार से अधिक कापियों की जांच का कार्य किया गया।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, सभी सात केंद्रों पर 41388 कापियां जांची गई। सबसे अधिक कापियां राजकीय बालिका इंटर कालेज में 8387 जांची गई। जबकि सबसे कम अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 2632 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कालेज में 7611, इंटर कालेज गहमर में 4240, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में 7195, शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज स्थित केंद्र पर 7057 तथा बापू इंटर कालेज सादात स्थित केंद्र पर 4266 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।इससे पहले केंद्रों पर उप नियंत्रकों ने प्रधान परीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे घोषणापत्र भरवाया गया। मूल्यांकन के संबंध में परिषद की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया।