फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में शनिवार की रात खेत में शौच करने गए एक व्यक्ति की सर्प दंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रूदल राम (54) रात में शौच करने खेत के तरफ गए थे। इसी दौरान उन्हें सर्प ने डंस लिया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खेत के तरफ गए। वहां रूदल राम अचेत अवस्था में गिरे थे और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर आए। डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी सुहवल थाने की पुलिस को दी। इधर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। दूसरे दिन सुहवल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें