फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर 20 हजार नकदी एवं आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसां गांव के एक मकान में बृहस्पतिवार की रात सेंधमारी कर चोरों ने 20 हजार की नकदी सहित 35 हजार रुपये के आभूषण एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी नंदलाल बिंद और उनका परिवार रात में सोए थे। इसी दौरान मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर भीतर घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी के अलावा मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, करधनी और कीमती कपड़ा उठा ले गए। सुबह परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद शोर सुनकर घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब-तक ग्रामीणों की नजर घर से 200 मीटर दूर पोखरे के पास झाड़ी में बिखरे कपड़े तथा टूटे बक्से पर पड़ी। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर लौट गई। पीड़ित की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें