फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की परीक्षा में 1170 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज से प्रशिक्षित स्नातक लिखित की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा (टीजीटी) में शनिवार को 1170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 739 एवं दूसरी पाली में
विज्ञापन

431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में 12 केंद्रों पर 4751 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4012 ने परीक्षा दी जबकि 739 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सात केंद्रों पर 2817 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन इनमें से 2386 उपस्थित हुए जबकि 431 ने परीक्षा छोड़ दी। आठ अगस्त को पहली पाली में 4381 परीक्षार्थियों के लिए 11 केंद्र बने हैं। वहीं दूसरी पाली में 13 केंद्रों पर 5455 परीक्षार्थी बैठेंगे। आज की परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों की वजह से गहमा-गहमी रही। परीक्षा संपन्न होने के बाद कुछ देर के लिए यातायात में अवरोध उत्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि आज दोनों पाली में टीजीटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें