फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में दोहरा हत्याकांड: प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 11:15 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

लड़की के पिता ने प्रेमी युगल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है। गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के घाटमपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना अंतर्गत पतारा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।  इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की उम्र 16 लड़के की 15 वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्रियों की मानें तो दोनों के बीच  प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात को लड़की के पिता अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बांदा के बरुवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, इसी दौरान रात को ही लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। 

इस दौरान पड़ोस में मौजूद लड़की के चाचा ने दोनों को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर पिता को फोन कर सूचना दी। शनिवार सुबह शादी समारोह से वापस घर पहुंचकर पिता ने करीब साढ़े सात बजे दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। आरोप है कि आरोपियों ने प्रेमी को उसके माता-पिता की आंखों के सामने मारा। वे रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें