फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों से आज खुलेगी गांव प्रधान की किस्मत

Sun, 13 Dec 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चार विकास खंडों में रविवार सुबह सात बजे से प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर में बने स्ट्रांग रूम में काउंटिंग के लिए पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतगणना स्थलों पर पुलिस पीएसी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।


उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पूरी मतगणना पारदर्शिता से कराने के स्पष्ट निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग से हैं।

प्रत्येक टेबल और प्रत्येक स्ट्रांग रूम में पर्याप्त कर्मियों को लगाकर काउंटिंग की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए तहसील क्षेत्र के प्रेक्षक नियुक्त विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मानवेंद्र सिंह ने चारों विकास खंडों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक ब्लाक के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट जबकि दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। साथ ही स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट से दो सौ मीटर दूर तक किसी को खड़े रहने, वाहन लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें