फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर नहर में धक्का दे मार डाला

Sun, 13 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल रोड स्थित गुरुनानकपुरा कॉलोनी के एक युवक को शराब पिलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पांच दिन में शनिवार को युवक का शव पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। जहां शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मृतक शीशपाल (33) के जीजा बलराज की शिकायत पर कॉलोनी के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अस्पताल में पहुंचे बलराज ने बताया कि सात दिसंबर को नहर के समीप शीशपाल और कॉलोनी के ही बबली व बलवान पश्चिम यमुना नहर कैथल पुल के समीप शराब पी रहे थे। शीशपाल उसी दिन से लापता था। परिजनों ने शीशपाल की हत्या करने का शक इन दोनों पर जताया था। शनिवार को युवक की डेड बॉडी मिलने पर पुलिस ने इन दोनों युवकों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शीशपाल की डेड बॉडी पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बाक्स
नहर का पानी कम कराया तो मिला शव
शीशपाल का शव को ढूंढने में परिजन व पुलिस पांच दिन से गोताखोर लगे हुए थे। नहर में अधिक पानी होने के कारण शव नहीं मिल रहा था। शुक्रवार को जब नहर का पानी बंद करवाया और जैसे ही पानी कम हुआ तो शव मिल गया। शीशपाल अपने मां-बाप के इकलौता था और इसके तीन बच्चे हैं। शीशपाल की मौत से घर में मातम पसरा है। इस मामले में सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि बलराज की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें