रसूलाबाद। सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने नकदी सहित लगभग 6 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई।
रसूलाबाद के भवनपुर गांव में स्वराज प्रकाश शुक्ला पुत्र स्वर्गीय विद्याधर व्याकुल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निवासी भवनपुर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात बदमाश मकान की दीवार फांद कर छत पर चढ़ गए और फि र जीने की सीढ़ियों से उतरकर घर में पहुंच गए। कमरों की कुंडी खोलकर अलमारी तथा बक्सों का ताला तोड़कर एक सोने का हार, 9 अंगूठी, 3 जोड़ी बाला 3 जोड़ी झुमकी दो बेसर, 3 चांदी के बिछुआ, दो जोड़ी पायल, 3 मंगलसूत्र, 3 जोड़ी तोड़िया तथा 1 लाख रुपये चोरी कर ले गए।
गृहस्वामी ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहा था। उसकी पत्नी महेश्वरी आंगन में तथा पुत्र भरत और पुत्र वधू पूजा छत पर सोई थी। जब सुबह उठा तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। पीछे का दरवाजा खुला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।