भीतरगांव पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 481 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सिर्फ 148 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
पर्चा दाखिल करने आए लोगों ने बताया कि शनिवार का दिन पड़ने से आज कम संख्या में पर्चे दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विकास खंड की 77 ग्राम पंचायतों के लिए तीसरे चरण में 23 नवंबर को नामांकन होना है।
प्रधान पद के 1030 और सदस्य पद के लिए 380 पर्चे बिके हैं। बताया कि कुल 12 काउंटरों में नामांकन पत्र जमा कराए गए।
सबसे अधिक 58 पर्चे साढ़ न्याय पंचायत के काउंटर में जमा हुए। पहले दिन विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों से सदस्य पद का एक भी पर्चा जमा नहीं हुआ है।