फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़ित के परिवार ने छोड़ दिया गांव

Fri, 11 Jan 2013 09:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गैंगरेप और रेप की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पीड़ित परिवार को समझौते और बेटी के अपहरण तक की धमकी दे रहे हैं। परिजन पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिल रहा, लिहाजा उन्होंने धमकी से डर कर गांव छोड़ दिया है। मामला बागपत जिले का है।   
विज्ञापन

 
15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की यह वारदात 23 दिसंबर 2012 की रात रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। इसमें पुलिस का रवैया शुरू से ही सवालों के घेरे में रहा है। पुलिस ने पहले तो एफआईआर गैंगरेप के बजाय गैंगरेप के प्रयास में दर्ज की। फिर नामजद आरोपियों में से एक को साथ लेकर घूमती रही। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को कई चक्कर कटवाए।

गांव छोड़कर रिश्तेदारी में शरण ली
मजिस्ट्रेटी बयान भी वारदात के दस दिन बाद दर्ज कराया गया। चार नामजद आरोपियों में से बमुश्किल एक की गिरफ्तारी की, जबकि बाकी तीन आज तक नहीं पकड़े गए। गुरुवार को लड़की, उसका पिता, मां और दादी एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एडिशनल एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह को बताया कि आरोपी गांव में घूम रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि अगर समझौता नहीं किया तो लड़की का अपहरण कर लेंगे। लड़की के पिता कहना था कि डर के मारे उसने गांव छोड़कर रिश्तेदारी में शरण ले ली है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में अगवा कर गैंगरेप
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी की एक किशोरी अपनी मां के साथ बुधवार करीब 12 बजे मोहल्ले में ही एक दुकान पर जा रही थी। तभी जसवंतपुरी निवासी सोनू और तिगरी निवासी सुनील उर्फ सुभाष ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और कार में डालकर ले गए। कार में हथियारों से लैस पांच युवक सरवट निवासी आशु, नितिन, सुभाष, रवि और प्रवीण पहले से ही मौजूद थे। सातों ने किशोरी को तिगरी के जंगल में सुनील की ट्यूबवेल पर गैंगरेप किया।
 
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को सोनू, आशु, नितिन, रवि और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी बीबी सिंह का कहना है कि फरार दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पहले पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लग चुके हैं। वहीं, आरोपियों का कहना है कि लड़की उनकी पूर्व परिचित थी, जिससे उन्होंने सहमति से संबंध बनाए।

सोनभद्र में बालिका की रेप के बाद हत्या
सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर में सात साल की बालिका की रेप के बाद उसी के स्कार्फ से गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालिका का शव घर से थोड़ी ही दूर अरहर के खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पिता की तहरीर पर देर शाम विंढमगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बालिका की हत्या की गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि बालिका के साथ दुष्कर्म हो सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें